इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बिजली विभाग ने बकाया राजस्व वसूली के लिए सोमवार को होमगंज और गुड़मंडी क्षेत्र में अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया। अभियान के दौरान करीब 12 लाख रुपये के बिजली बिलों की वसूली की गई, जबकि लंबे समय से बिल जमा न करने वाले करीब 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बकाया बढ़ने से बचने के लिए नियमित भुगतान जरूरी है। उन्होंने बकायेदारों को लंबित बिल जल्द जमा करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बकायादारों पर ऊर्जा निगम की कार्रवाई, 45 कनेक्शन काटे विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं ...