Etawah Auraiya News: 10 घंटे बाद रखा गया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार
इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। ग्राम इंगुर्री के तातिया मोहल्ले में चार-पांच दिनों से खराब पड़े 25 केवी के ट्रांसफार्मर को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के करीब 10 घंटे बाद विद्युत विभाग ने मौके पर नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया। हालांकि, ट्रांसफार्मर रखे जाने के बाद अभी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब 20 घरों के लोग कई दिनों से परेशान थे। ग्रामीणों को घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्जिंग और पानी की व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पशुओं के लिए पानी की समस्या भी बनी हुई थी।ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर रखे जाने पर राहत की उम्मीद जताते हुए विद्युत विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Etawah Au...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.