इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री साँई संस्थान न्यास द्वारा संचालित कचौरा रोड स्थित श्री साँई बाबा मंदिर पर मंगलवार को सांई नाथ महाराज की 108 वीं पुण्य तिथि (समाधि दिवस) श्रद्धाभाव के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। श्री साईनाथ महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया गया और हवन पूजन के बाद भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित हुए। काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। समाधि दिवस के मौके पर सुबह न्यास के श्री प्रकाश वर्मा, सचिव श्रीनिवास,अभिषेक सक्सेना, ओमकार वर्मा,पुष्कर वर्मा, दीप कुमार वर्मा व अन्य भक्तों ने श्री साईनाथ महाराज का पंचामृत से अभिषेक व पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन व अभिषेक का कार्य...