Etawah Auraiya News: होली प्वाइंट में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित
इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: भरथना। होली प्वाइंट एकेडमी में सीबीएसई के तत्वावधान में साइबर सेफ्टी पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना रहा। सीबीएसई की ओर से आए रिसोर्स पर्सन महेश कुमार कुशवाहा और अपर्णा अवस्थी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। शुभारंभ पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने किया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप चंद्र पांडेय ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता है।प्रधानाचार्य मनोज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.