इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। अचानक तबियत खराब होने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था। 55 वर्षीय हेड कांस्टेबल रामकेश यादव पुलिस लाइन में रहते थे। रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डा. भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रामकेश यादव ग्राम बिरिया पोस्ट डेरापुर कानपुर देहात के निवासी थे। वह 1990 बैच के पुलिसकर्मी थे और वर्तमान मे...