इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के मोहल्ला कटरा बलसिंह निवासी नारायन सिंह कुशवाह 28 सितंबर को किसी काम से पिलखर की ओर गए थे। दोपहर के समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वह किसी तरह घायल अवस्था में घर पहुंचे। इलाज के बाद दवा दिलाकर उन्हें घर ले आए। इसके बाद 30 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हंडालपुर के जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत वहां इलाज के दौरान 2 अक्टूबर की रात दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...