इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: ​इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के कल्ला बाग के पास हादसे में वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना तीन महीने पहले हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​मृतक के बेटे मोनू ने बताया कि 23 जुलाई की सुबह उनके पिता अतर सिंह निवासी जैतपुर तोताराम बसरेहर ऑटो में सवार होकर मंडी जा रहे थे। उसी दौरान बसरेहर थाना क्षेत्र में कल्ला बाग के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में अतर सिंह समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बसरेहर भेजा गया था। वहां अतर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सै...