Etawah Auraiya News: हादसे में घायल रिटायर मंडी सचिव की मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। हादसे में घायल रिटायर मंडी सचिव की इलाज के दौरान मौत हो गई। 19 अक्टूबर को रिश्तेदारी से लौटते समय हादसा हुआ था। बसरेहर थाना क्षेत्र के चकवा बुजुर्ग गांव निवासी 67 वर्षीय देवेंद्र सिंह यादव औरैया जिले की बेला मंडी में सचिव के पद से सात साल पहले रिटायर हुए थे। 19 अक्टूबर की शाम पांच बजे वह रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जसवंतनगर तहसील के सामने वाहन का इंतजार करते समय हादसे में घायल हो गए थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: स्कूटी की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.