Etawah Auraiya News: हादसे में घायल युवक की 17 दिन बाद मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। आयुर्विज्ञान विश्वविधालय सैफई में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक 17 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढिमरई निवासी 30 वर्षीय पंकज पाल 28 सितंबर को बाइक से पूठन गांव गए थे। शाम को वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल होने के बाद उनका सैफई अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। पंकज गुजरात में हलवाई का काम करते थे और अविवाहित थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई सुभाष ने बताया कि हादसे के दो दिन बाद ही पिता ऊधल सिंह का निधन हो गया था। अब पंकज की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.