इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव चमनपुरा मोड़ पर तीन जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक युवक की और मौत हो गई है। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। अमित की मौत के बाद एक ही परिवार में तीन मौतों से गांव में मातम पसरा है।बता दें कि अमित अपने परिवार के 12 लोगों के साथ संतोषपुर गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनके लोडर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। घटना के कुछ समय बाद अमित के चाचा व पत्रकार राजेंद्र शाक्य के भाई राजेश बाबू की मौत हो गई थी। जबकि हादसे के तीसरे दिन उनकी दादी श्रीदेवी की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घायल अमित का इलाज ग्वालियर में किया जा रहा था। परिवार के लोग उनको घर ले आए थे। रविवार को दोपहर में फ...