Etawah Auraiya News: हादसे में घायल युवक की मौत
इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। तेज रफ्तार वाहन और ई-रिक्शा में हुई टक्कर में घायल ई रिक्शा सवार युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना एक सप्ताह पहले हुई थी। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव कुनेरा के रहने वाले 18 साल के साहिल पुत्र उमेश कुमार यादव 11 सितंबर को शहर के टीबी अस्पताल गए थे। दोपहर में वह ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे तभी पुलिस लाइन के सामने कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी। इसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसको सैफई में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई श्रवण कुमार ने बताया कि साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। साहिल रंगाई-पुताई का काम करने के साथ सावित्री मैरिज होम में भी काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.