Etawah Auraiya News: हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के बाद मंगलवार सुबह मौत हो गई 22 जुलाई को नगला लछी निवासी रामचंद्र कठेरिया 70 वर्ष बिधूना-ऊसराहार मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें पहले आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब 13 दिन तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.