Etawah Auraiya News: हाईवे पुल पर मिली नाबालिग, गर्भवती निकली
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। चार महीने से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। डाक्टरी परीक्षण में किशोरी गर्भवती निकली। पुलिस ने किशोरी को ले जाने वाले को जेल भेजा है। लुधियानी गांव क्षेत्र से लापता हुई किशोरी सुनवर्षा हाईवे पुल के नीचे मिली। पुलिस ने आरोपी अभिषेक लाड़ियापुरा बकेवर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डाक्टरी कराई तो किशोरी गर्भवती निकली। 10 अप्रैल 2026 को किशोरी घर से लापता हुई थी। पिता ने आरोपित के खिलाफ 12 अप्रैल को बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना बकेवर के उपनिरीक्षक दीपक भाटी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.