Etawah Auraiya News: हाईवे पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नेशनल हाईवे पर ग्राम सराय मिठ्ठे के पास तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गोरखपुर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह अपनी मां रीना देवी के साथ गोरखपुर से अन्य 50 सवारियों के साथ आगरा घूमने जा रहे थे। बकेवर थाना क्षेत्र एक ढाबे पर बस रुकी तो सभी लोग नहाने लगे। नहाने के बाद मां रीना देवी कपड़े सुखाने के लिए हाईवे पार कर रही थीं। तभी इटावा की ओर से आ रही अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाले कार सवार पर मुकदमा टक्कर लगते ही माँ सड़क पर गिर पड़ी। हादसे को देखकर साथी दौड़े और घायल अवस्था में रीना देवी को एम्बुलेंस से बकेवर स्थित पं. रामाधीन शर्मा अस्पताल लाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.