इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में समृद्धि हास्पिटल के पास आगरा कानपुर नेशनल हाईवे किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस स्टाफ ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसको किसी जहर खुरान गिरोह ने शिकार बनाया था और बस स्टाफ उसको बस से उतारकर भाग गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डा. शिवम राजपूत ने प्राथमिक इलाज के बाद उसको भर्ती कर लिया। डाक्टर ने नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी किए जाने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी थाना पुलिस को भी दी गई। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान इरशाद पुत्र माजिद अजीतनगर फ्रेंड्स कालोनी के रूप में हुई है। परिजनों को जानकारी दी गई। डा. शिवम राजपूत ने पुलिस को सूचना भिजवाई है।

हिंदी हिन्...