Etawah Auraiya News: हाईवे पर दो हादसे, मां-बेटे समेत तीन घायल
इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नेशनल हाइवे पर रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा गांव कुरसेना के पास हुआ जिसमें शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा चौराहा निवासी 45 वर्षीय ममता देवी अपने 23 वर्षीय बेटे सुमित के साथ मोटरसाइकिल से इटावा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बुलेट उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों को सीएचसी लाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ममता देवी को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा मलाजनी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुआ। आगरा जिले के बाह कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर निवासी 25 वर्षीय गौरव अपनी मां 45 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.