Etawah Auraiya News: हाईटेंशन की चपेट में आया राष्ट्रीय पक्षी मोर
इटावा औरैया, सितम्बर 13 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के उरेग में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत मोर के शव पोस्टमार्टम के बाद विभाग की देखरेख में उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।रबिपाल और राजीव पाल ने बताया कि क्षेत्र में हाईटेंशन लाइनें खेतों और आबादी के आसपास से गुजर रही हैं। कई स्थानों पर पेड़ों के नजदीक से भी बिजली के तार गुजरते हैं। ऐसे में पक्षियों के साथ ग्रामीणों और पशुओं के लिए भी खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.