इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ताखा क्षेत्र के ग्राम अहिवरनपुरा में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा रास्ते पर बने निर्माण को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अहिवरनपुरा में सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण किए जाने की शिकायत लंबे समय से चल रही थी। मामला न्यायालय तक पहुंचने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर रास्ते की पैमाइश और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में रास्ते पर किए गए निर्माण को हटवाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार जावेद अंसारी, कानूनगो रोहित, लेखपाल शीलेश कुमार समेत राजस्व विभाग की ...