Etawah Auraiya News: हर घर घोंसला, हर घर गौरैया शुभारंभ आज
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। गौरैया संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर घर घोंसला, हर घर गौरैया अभियान आज रविवार को। एसडीएम विनय कुमार प्रातः 10:45 बजे अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर गौरैया रक्षक टीम को रवाना करेंगे। इसके पश्चात टीम कृष्णापुरम कॉलोनी, लुहन्ना चौराहा पहुँचकर घरों में गौरैया के लिए कृत्रिम घोंसले लगाएगी तथा दाने से भरे बर्ड फीडर स्थापित करेगी।फाउंडेशन द्वारा इस माह कृष्णापुरम कॉलोनी को गोद लिया गया है। डॉ. सुनीता यादव गौरैया संरक्षिका ने बताया अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शहर की एक नई कॉलोनी को गोद लेकर वहाँ गौरैया के लिए सुरक्षित आशियाने एवं दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.