Etawah Auraiya News: हरियाली बढ़ेगी, समस्याओं का होगा समाधान: डीएफओ
इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। डीएफओ अभिषेक अजित इनामदार ने कहा है कि वन विभाग के कामकाज में तेजी लाई जाएगी। इसके साथ ही हरियाली लाई जाएगी।अभी हरित क्षेत्र बढ़ने में जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान है इसमें और प्रगति की जाएगी। जो भी समस्याएं होंगी उनका भी निदान किया जाएगा। यहां डीएफओ का कार्यभार संभालने के बाद अभिषेक अजित इनामदार ने कहा कि सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे और विभागीय लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाएगा। 2024 बैच के आईएफएस अधिकारी की डीएफओ के पद पर इटावा में यह पहली पोस्टिंग है। वे मूल रुप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इटावा के डीएफओ रहे विकास नायक की पिछले माह सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अब डीएफओ के पद पर नियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.