Etawah Auraiya News: हरदोई स्टेशन पर यात्रियों का इंतजार खत्म, कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम शुरू
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग अब पूरी होने की दिशा में है। ट्रेनों में अपने कोच की स्थिति तलाशने के लिए प्लेटफार्म पर भटकने और दौड़ लगाने की परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम शुरू हो गया है। कई स्थानों पर बोर्ड लगाए भी जा चुके हैं, हालांकि अभी इनका संचालन शुरू नहीं हुआ है। रेल यात्रियों की ओर से करीब एक दशक से स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी। रेलवे ने अब इस दिशा में कदम बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड को जल्द यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। कोच डिस्प्ले बोर्ड शुरू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.