Etawah Auraiya News: हम सबके है राम हवन पूजन का कार्यक्रम आज
इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: भरथना। सन्त विवेकानन्द जागृति समिति के तत्वाधान् में नवरात्रि के पावन पर्व पर षष्ठी 16 अक्टूबर को हम सबके है राम का आयोजन किया जायेगा। संस्था संयोजक वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 16 अक्टूबर शुक्रवार को कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित स्कूल में प्रातः 8 से 10ः30 बजे तक हवन यज्ञ तथा 11 बजे से 3 बजे तक मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम पर प्रवचन,संगीतमयी भजन आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महामण्डलेश्वर रामदास जी महाराज डा.हनुमान जी मन्दिर दंदरौआ धाम व महन्त स्वामी विश्वात्मा वन पचनदा संगम इटावा शिरकत करेगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.