Etawah Auraiya News: हनुमानजी की प्रतिमा चोरी, लोगों में रोष
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में उदी-बाह रोड स्थित नयेपुरा मोड़ के पास से बालाजी हनुमानजी की प्रतिमा शुक्रवार रात चोरी हो गई। इस घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा गया है । ग्रामीणों के अनुसार ग्राम नयेपुरा मोड़ के पास अखिलेश भदौरिया के खेत के सामने सड़क किनारे करीब 20 वर्ष पहले बालाजी हनुमानजी की यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां आसपास के ग्रामीण और राहगीर नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए आते थे। लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात चोर उक्त प्रतिमा चुरा ले गए। शनिवार सुबह प्रतिमा गायब मिलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। प्रतिमा चोरी होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.