इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री हनुमंत सेवा समिति का वार्षिकोत्सव 20 अक्टूबर मंगलवार को श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित होगा। समिति के मनोज सक्सेना ने बताया कि भक्तों के आवास पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करते हुए समिति को 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इस बार बीसवां वार्षिकोत्सव शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। शाम 5:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा जिसका शुभारंभ सन्यास आश्रम श्री कालीबाड़ी मंदिर के महन्त स्वामी सुबोधानंद महाराज करेंगे।उन्होंने नगर वासियों से वार्षिकोत्सव में शामिल होने की अपील की है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...