इटावा औरैया, अगस्त 17 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया क्षेत्र के गांव टकीपुरा से 112 पीआरवी को सूचना दी गई के गांव टकीपुरा में 9 वर्षीय बच्चे को मार कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हरदेश प्रजापति द्वारा सूचना दी गई की 9 वर्षीय अनमोल की मारकर किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो शिवानी देवी पत्नी हर देश प्रजापति ने बताया कि वह अपने मायके नगला महा सिंह थाना ऊसराहार में रह रही थी। वह अपने पुत्र अनमोल के साथ अपने मायके में थी। तभी अनमोल द्वारा बताया गया कि मुझे शरीर में दर्द हो रहा है और मुझसे बोला नहीं जा रहा इस पर शिवानी अपने परिवारजनों के साथ अपने बेटे अनमोल को लेकर रात करीब 3:00 बजे चौबिया थाना क्षेत्र के गांव अपनी ससुराल टकीपुरा थाना चौबिया लेकर पहुंची जहां पर बच्चे अनमोल के पिता हरदेश द्वारा अपने बेटे...