इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। थाना क्षेत्र के फूप चौरेला मार्ग पर एक वृद्ध के सड़क पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसमें वृद्ध व दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सहसों के गांव रानीपुरा निवासी 18 वर्षीय विशेष कुमार पुत्र संतोष व 15 वर्षीय रौनक पुत्र देशराज हनुमंतपुरा चौराहे फूप चौरेला मार्ग से गुरुवार शाम बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रहंसपुरा गांव के सामने अंधेरे में शौच के लिए निकले चंद्रहंसपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय अजगर को सामने से आ रही बाइक की टक्कर लग गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...