इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कचौरा रोड पर ग्राम चौगान के पास लगी स्ट्रीट लाइट पिछले करीब 1 महीने से खराब होने के कारण बंद पड़ी है इसके कारण लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां संतोषी माता मंदिर के सामने स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी ताकि रात में आने जाने वालों को परेशानी ना हो, यहां रोशनी बनी रहे । बड़ी संख्या में गांव में रहने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इसी रास्ते से निकलती है लेकिन स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है । इसके कारण आने-जाने में कठिनाई होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। गांव के रहने वाले नीलम सिंह राजपूत,आकाश राजपूत,मदन राजपूत, प्रवेश राजपूत, अनिल राजपूत ने बताया है कि यह लाइट विधायक निधि से लगवाई ग...