इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में शुक्रवार को स्कूल जा रही छात्रा पर एक आक्रामक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्रा के पैर में काट लिया और जूता चीरते हुए उसका दांत पैर के पंजे में जा घुसा। अचानक हुए हमले से छात्रा साइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कुत्ता मौके से भाग निकला। बसैयाहार निवासी नरेंद्र की पुत्री राधा साइकिल से कलावती-रामप्यारी लखना स्कूल जा रही थी। ईकरी गांव में विनीत डेयरी के पास पहुंचते ही अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर को काट लिया और जूते को चीरते हुए पंजे में दांत घुस जाने से वह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद रवि त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, विनीत दुबे समेत अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्...