इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। हीरापुरा गांव वैदपुरा में गुरुवार दोपहर स्कूटी की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से भाग निकला। 70 साल के हीरापुरा निवासी मान सिंह गुरुवार दोपहर एक बजे खेत से घर जा रहे थे। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे, तभी स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक स्कूटी लेकर भाग गया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...