इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के कोतवाली क्षेत्र के बाईसख्वाजा रोड पर अन्ना मवेशी से टकराकर एक स्कार्पियो पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। टक्कर से अन्ना मवेशी की मौत हो गई। शनिवार की देर रात 10 बजे स्कार्पियो बाइस ख्वाजा रोड से गुजर रही थी। तभी अचानक एक अन्ना मवेशी सड़क के बीच आ गया। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज टक्कर के बाद कार पशु के ऊपर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Jhansi News: स्टेट हाईवे पर पशुओं का जमावड़ा बना मुसीबत राहत की बात यह रही कि चारों सवार सुरक्षित बच गए। घटना से सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों...