इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। महिला के पति के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस आईडी पर महिला की फोटो को एडिट करते वायरल कर दिया। महिला ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सैफई निवासी महिला ने साइबर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति ने बदरपुर के एक युवक सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी को लेकर वह आएदिन सोशल मीडिया पर कमेंट करता रहता है। इसी युवक ने पति की फर्जी आईडी सेमहिला की फोटो वायरल कर दी। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके जांच सैफई सीओ को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...