इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: सैफई में पहले से बिजली की आंखमिचौली झेल रहे हैवरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 45 गांवों में बारिश के बाद संकट और गहरा गया है। तेज हवा के साथ कई जगह पेड़ टूटकर बिजली तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। कई गांवों में करीब 24 घंटे से बिजली नहीं आई है। लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से घरों के इनवर्टर जवाब दे गए और मोबाइल चार्ज करने तक के लिए ग्रामीण परेशान हैं। हैवरा, बहादुरपुर, नगला बरी, नरोहली, लछबाई, नगला अनिया,छिमारा,समेत आसपास के गांवों में बारिश के साथ बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: सैकड़ों बिजली पोल धराशायी, तीन दिन से सैकड़ों गांवों में अंधेरा इसके चलते लाइनों में जगह-जगह खराबी आ गई।...