Etawah Auraiya News: सैफई के सौरभ ने नेशनल एथलेटिक्स में पाया प्रथम स्थान
इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र सौरभ बिंद ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। चेन्नई तमिलनाडु में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अंडर-14 ट्रायल ए स्पर्धा में सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल कर सैफई का नाम रोशन किया है। सौरभ की इस सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान, डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन इटावा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव एसके यादव, कोषाध्यक्ष मयंक यादव, सदस्य यामिनी सिंह और एथलेटिक्स कोच सिद्धार्थ कृष्णा ने बधाई दी। सभी ने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी जिले का नाम रोशन करेगा। जिला एथलेटिक्स कोच सिद्धार्थ कृष्णा ने बताया कि सौरभ इससे पहले भी नॉर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.