इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: सैफई। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल के चार मुकाबले खेले गए।पहले मुकाबले में बस्ती मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 6-0 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेजबान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आगरा मंडल को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के बीच निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 रहा। पेनल्टी शूटआउट में लखनऊ ने 3-2 से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में वाराणसी छात्रावास और रामपुर छात्रावास 1-1 से बराबर रहे। सडन डेथ में रामपुर छात्रावास ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतिय...