इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सेवा संकल्प अभियान में समेकित जनकल्याण व जन-जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन व सूचना विभाग ने शास्त्री चौराहे पर विकास प्रदर्शनी लगाई है। इसका शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर किया। सदर विधायक ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी की। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में इस प्रकार की प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी करके उनका लाभ उठाएं। जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव ने सदर विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण व...