इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। सेवा संकल्प अभियान में ताखा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मोहरी और आंगनबाड़ी केंद्र मोहरी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ मोहम्मद आरिफ ने लाभार्थी महिलाओं को फल वितरित किए। इसके साथ ही अच्छा कार्य करने वाले बच्चों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। भाजपा नेत्री अनीता जाटव ने भी लाभार्थी महिलाओं को फल वितरित किए। इसी तरह सरसईनावर में भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र पाल धनगर और ताखा के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने लाभार्थियों को फलों का वितरण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: सेवा संकल्प के तहत महिलाओं को मिला सम्म...