Etawah Auraiya News: सेवा में आना और सेवानिवृत्त होकर वापस जाना एक सतत प्रक्रिया
इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में एक शिक्षक एवं एक शिक्षणेत्तर कर्मी के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। कॉलेज प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने उनके सेवा काल की सराहना की। कॉलेज के प्रबंधक राहुल गुप्ता तथा प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सेवानिवृत अंग्रेजी प्रवक्ता भुल्लन सिंह तथा लिपिक प्रताप सिंह शाक्य को रामचरितमानस तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रबंधक ने कहा कि सेवा में आना और सेवानिवृत होकर वापस जाना एक सतत प्रक्रिया है और यह हमेशा से क्रम चलता रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षक राधा कृष्ण कठेरिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.