इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: भरथना। मोहल्ला महावीर नगर में उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ब्लॉक भरथना की मासिक बैठक की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम राही ने शिक्षकों के परिचय पत्र बन जाने की जानकारी देते हुए बताया कि परिचय पत्र कोषागार कार्यालय से प्राप्त करने के लिए कहा गया। वहीं, जिन शिक्षकों के परिचय पत्र अभी नहीं बने हैं, उनसे परिचय पत्र का फार्म भरकर एक फोटो के साथ अध्यक्ष के पास जमा करने को कहा गया। इसके बाद उनके भी परिचय पत्र बनवाए जाएंगे। इस दौरान कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान कराया गया। बैठक में शिक्षकों की अन्य समस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर महामंत्री मोतीलाल शर्मा, शिवकुमार यादव, देवीदयाल दोहरे, दर्शनलाल, राजेंद्र स...