Etawah Auraiya News: सेंगुर नदी में बुजुर्ग की डूबने से मौत, बचाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई छलांग
इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबपुर में खेतों पर काम करने जाते समय वृद्ध का पैर भिसल गया और वह सेंग्ुार नदी में गिर गए। गांव वालों ने मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। नवाबपुर के रहने वाले 75 साल के सूबेदार सिंह जाटव बुधवार की सुबह खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे। नहर की पटरी पर जाते समय अचानक उनका पैर फिसलने से वह नदी में डूबनेलगे। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों ने नदी में कूदकर उनको बचाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद जैते तैसे उनको बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बसरेहर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि नहर में डूबने से वृद्ध की मौत हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.