इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: सैफई। नगला किशोरी में कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों का विरोध सामने आया। महिलाओं और पुरुषों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य पर आपत्ति जताई और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में करीब 400 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण मानकों के विपरीत कराया जा रहा है। पहले से बने खड़ंजा मार्ग की तुलना में सड़क कम चौड़ाई में बनाई जा रही है। निर्माण से पहले सड़क की मजबूत नींव तैयार नहीं की गई और कार्य में गुणवत्ता संबंधी मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाली सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग कर खानापूर्ति की जा रही है। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी निर्माण स्थल पर पहुंचीं और सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्राम...