इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। चॉकलेट जिसको हमेशा खुशी वाले मौकों पर खाया जाता है। यह उत्सव और खुशी दोनों का प्रतीक है वहीं चॉकलेट सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है बशर्ते इसे एक लिमिट में खाया जाए। 7 जुलाई का दिन चॉकलेट प्रेमियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। चॉकलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।जन्मदिन तथा किसी समारोह में दिए जाने वाले उपहारों में चॉकलेट सबसे पहले शामिल की जाती है आजकल बाजारों में यह कई आकर्षक और अलग-अलग फ्लेवर्स में उपलब्ध हैं, जो कि बर्थ डे, एनिवर्सरी, दीपावली, राखी, क्रिसमस आदि के खास मौके पर भी इसे प्रमुखता से उपहार स्वरूप देने का चलन बना हुआ है। आजकल कई छोटे-बड़े पैक में उपलब्ध यह चॉकलेट छोटे बच्चों को अधिक लुभाती भी हैं तथा उन्हें ...