इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। जसवंतनगर की सीओ आयुषी सिंह ने लखनऊ में तैनात सीओ ऋषभ के साथ रिंग सेरेमनी की। लखनऊ के अमर शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में दोनों परिवारों के परिजन और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। समारोह में परिवार के सदस्यों ने दोनों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। बताया गया कि अगले माह दोनों पुलिस अधिकारी विवाह के बंधन में बंधेंगे। रिंग सेरेमनी की खबर मिलने पर जसवंतनगर क्षेत्र में भी शुभचिंतकों और परिचितों ने सीओ आयुषी सिंह को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: test story

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...