इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा विकास खंड क्षेत्र के उदी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को वन महोत्सव एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश राजपूत ने की। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सीएचसी फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: छात्र और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण करने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Shamli News: ग्राम मन्ना माजरा में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, 16 पौधे रोपित यह भी पढ़ें- Almor...