इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: उदी। क्षेत्र के सीएचसी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में सैफई से आए डॉ. दिव्या और डॉ. वैभव के साथ इंटर्न विनीत, सोमिया, सन्नी, विकास व कोमल ने आधुनिक उपकरणों से मरीजों की दृष्टि दोष, मोतियाबिंद, पानी आने और खुजली जैसी नेत्र समस्याओं की बारीकी से जांच की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को आंखों की नियमित देखभाल, धूप व धूल से बचाव और खान-पान को लेकर भी जागरूक किया। शिविर के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश राजपूत, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ,गिरजेश कुमार सैनी, रोहित सिंह राजावत और अनुपम चौहान मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...