इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: उदी। सीएचसी की पार्किंग में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। रात की ड्यूटी पर तैनात एक सफाई कर्मी पार्किंग में गया तभी उसकी नजर अजगर पर पड़ी। अजगर देखकर वह घबरा गया और शोर मचाकर स्टाफ को बताया। सूचना मिलते ही सीएचसी के डॉक्टर, स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों में डर फैल गया। कुछ दिन पहले भी अस्पताल में अजगर निकला था, जिसके बाद साफ-सफाई करवाई थी। स्टाफ के लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी सुरेंद्र बाबू ने हिम्मत दिखाकर अजगर को पकड़ा और उसे परिसर से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।.लोगों यह भी पढ़ें- Balrampur News: मुर्गी फार्म के पास दिखा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू का कहना है कि अस्पताल के आसपास झाड़ियां और खाली जगह है, जिससे अक्सर जहरीले जीव-जंतु निकल आते हैं।

हि...