Etawah Auraiya News: सिंडिकेट बनाकर होती है आपूर्ति विभाग में वसूली
इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला पूर्ति कार्यालय में एंटीकरप्शन की टीम ने छापा मारकर पूर्ति निरीक्षक समेत तीन को दबोच लिया। विभाग में वसूली सिंडीकेट बनाकर की जाती है। इसके लिए कोटेदार ही दूसरे कोटेदारों से वसूली करके रकम लाकर अधिकारियों को देते हैं। यही नहीं वसूली के लिए बाहरी लोगों को भी रखा गया है, जो कर्मचारी की तरह ही काम करते हैं। चौबिया के महानेपुर के राशन डीलर ओमशरण ने 19 सितंबर को एंटीकरप्शन कार्यालय कानपुर में शिकायत दी थी। बताया था कि उसकी एक शिकायत को निपटाने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इसी शिकायत पर जाल बिछाकर पूर्ति निरीक्षक योगेश वर्मा, वसूली का काम करने वाले चकवा बुजुर्ग के कोटेदार धर्मनारायण व पाश मशीन पर काम करने वाले पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया तो विभाग में वसूली की परतें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.