इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए मंगलवार शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर में अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने थाना पुलिस के साथ सदर बाजार समेत नगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने कृष्णा पनीर एंड केक प्वाइंट से पनीर तथा गुप्ता पनीर से भी पनीर का नमूना लिया। इसके अलावा एक हलवाई की दुकान से खोए का नमूना एकत्र किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद...