Etawah Auraiya News: सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में विशेष पूजाअर्चना
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: सावन के सोमवार को शिव मंदिरों के विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला जा शुरू हो गया। मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों पर काफी भीड़ थी। सरसई नावर स्थित हजारी महादेव के मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और वे वहां जाकर पूजा दर्शन कर रहे थे। मंदिर में श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो उसकी व्यवस्था भी की गई थी। इसके साथ ही शहर में स्थित नीलकंठ मंदिर और टिक्सी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। यहां भी सुबह से ही पूजा का सिलसिला शुरू हो गया। जिले के अधिकारियों ने एक दिन पहले ही मंदिरों का निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाएं देखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.