Etawah Auraiya News: साले की गोदभराई से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी बेटी घायल
इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। साले की गोद भराई करके लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई। हादसा कानपुर आगरा नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बकेवर थाना क्षेत्र के व्यासपुरा कोठी गांव निवासी 28 साल के सुमित कुशवाहा मुंबई में नौकरी करते थे। वह अपने साले शिवम की गोदभराई में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आए थे। रविवार को वह पत्नी अनुष्का और एक साल की बेटी काव्या के साथ इटावा शहर के अड्डा मुखिया स्थित ससुराल पहुंचे थे। सोमवार को परिवार में गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। मंगलवार सुबह सुमित अपनी पत्नी और बेटी को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक कानपुर आगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.