इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। हजरत शेख जलाल शाह रह. का सालाना उर्स व जलसा जश्ने ईद मीलादुन्नबी का आयोजन पक्की सराये पर 2 अक्टूबर दिन जुमा को होगा। यह जानकारी अंजुमन गुलामाने हुसैन कमेटी के सरपरस्त हाजी अजीम वारसी ने देते हुए बताया कि जलसे के मुख्य अतिथि। सैयद मोहम्मद नवाज़ अख्तर चिश्ती वली अहेद आस्ताना आलिया समदिया दारुल खैर फफूंद शरीफ होंगे। उर्स में हाफिज सरफराज इमाम मस्जिद शेख जलाल कुरान की तिलावत करेंगे, मुजम्मिल चिश्ती नात शरीफ पेश करेंगे और निज़ामत की जिम्मेदारी रौनक इटावी अशरफी निभाएंगे। सरपरस्त हाजी अजीम वारसी, हाजी रईस अहमद चिश्ती, सदर शेख मोहम्मद नवाब व सेकेटरी वाई के शफी चिश्ती ने शहर वासियों से उर्स में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: महफिल में बयां की गौसे आजम की फजीलत

हिंदी हिन्दु...